भाग्यश्री ने गाया किशोर कुमार का ये गाना, दी समाज की कड़वी बातों से दूर रहने की नसीहत, देखें वीडियो - TODAY NEWS PAPER

Get latest news headlines from India & around the world. Check today's news, breaking news for sports, entertainment, business, politics, life style and much more etc Find exclusive news stories on current affairs, cricket matches, festivals & events Breaking News, Today's News Headlines, Today's Trending News and updates from India and the World. Also watch latest photos and videos based on current affairs.on today news

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, 20 January 2026

भाग्यश्री ने गाया किशोर कुमार का ये गाना, दी समाज की कड़वी बातों से दूर रहने की नसीहत, देखें वीडियो

भग्याश्री की शादी को 37 साल हो चुके हैं. एक दिन पहले उन्होंने पति हिमालय दसानी के साथ इसे सेलिब्रेट किया. अब उन्होंने किशोर कुमार के एक गाने का उदाहरण देते हुए फैंस और फॉलोवर्स को मोटिवेट किया है. उन्होंने लोगों को नेगेटिविटी से दूर और इससे प्रभावित न होने की बात कही. भाग्यश्री ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कहती हैं, "एक तस्तरी समंदर के अंदर कभी नहीं टूटती, जब तक उसमें छोटी सी दरार न हो और पानी अंदर न घुस जाए. ठीक वैसे ही हमारी जिंदगी भी तब तक मजबूत और सुखी रहती है, जब तक समाज या दूसरी नकारात्मक बातें हमारे मन में जगह नहीं बना लेतीं." उन्होंने आगे कहा कि किशोर कुमार का पॉपुलर गाना "कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना" उन्हें इस बात की याद दिलाता है. भाग्यश्री ने आगे कहा, "आज का यही मैसेज है आपके लिए कि लोगों की नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें और जीवन को सरल तरीके से जीएं. क्योंकि सच बस यही है कि आप ही मैटर करते हैं. बीते हुए कल से आज अपने आपको बेहतर बनाने की कोशिश में लगे और आज से बेहतर कल बने. उसका प्रयास करो. लोगों की आलोचना या नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें. जीवन को सरल और सकारात्मक तरीके से जिएं, क्योंकि आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण सिर्फ आप खुद हैं."

from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News https://ift.tt/kRZ9uiD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages