VIDEO- दरभंगा : बुज़ुर्ग महिला को डायन बताकर मार डाला - TODAY NEWS PAPER

Get latest news headlines from India & around the world. Check today's news, breaking news for sports, entertainment, business, politics, life style and much more etc Find exclusive news stories on current affairs, cricket matches, festivals & events Breaking News, Today's News Headlines, Today's Trending News and updates from India and the World. Also watch latest photos and videos based on current affairs.on today news

Breaking

Home Top Ad

Wednesday, 30 May 2018

VIDEO- दरभंगा : बुज़ुर्ग महिला को डायन बताकर मार डाला

बिहार के दरभंगा ज़िले में अंधविश्वास के चलते हत्या जैसे संगीन जुर्म को अंजाम देने का मामला सामने आया है. एक 80 साल की बुज़ुर्ग महिला अकेली रहती थी. उसका बेटा एक सड़क हादसे में गुज़र चुका है और उसकी बहू की भी बीमारी से मौत हो चुकी है. उसका पोता दिल्ली में रोज़गार करता है. इस बुज़ुर्ग महिला पर जादू—टोना करने का आरोप लगाया जाता रहा. उनके पड़ोसियों का कहना था कि उनके घर की बच्ची अक्सर बीमार इसलिए रहती थी कि यह बुज़ुर्ग डायन थी और आंगन में लगे केले के पेड़ पर भूत प्रेतों को रखती थी. इसी आरोप के चलते एक पड़ोसी ने इस बुज़ुर्ग महिला की नृशंस हत्या कर दी. कैसे की गई हत्या? क्या थी पूरी कहानी? जानने के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2IVrh1V

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages